फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धनतेरस पर होगी धनवर्षा, दुल्हन की तरह सजे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। धनतेरस के लिए बाजार दुल्हन की तरह सज गया है। इलेक्ट्रानिक्स, सराफा, ऑटोमोबाइल, कपड़ों आदि के शोरूम और बर्तन की दुकानों में रौनक दिख रही है। बाजार में ऑफरों की बहार है। कई दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से एक उपहार दे रहे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी का रिवाज है। लोग बजट के अनुसार, बर्तन से लेकर सोने-चांदी की चीजों की खरीदारी करते हैं। छोटे-बड़े वाहनों की खरीदारी भी खूब होती है। इसी उम्मीद को लेकर बर्तन से लेकर सोने-चांदी और वाहनों के शोरूम मालिकों को धनतेरस और दिवाली का बेसब्री से इंतजार है। इसी के चलते धनतेरस की पूर्व संध्या पर दुकानदारों व शोरूम मालिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की सजावट कराने के साथ उपहार और छूट दे रहे हैं।
सोमवार को बाजार में काफी भीड़ रही। इलेक्ट्रानिक्स उपकरण के शोरूम, सराफा बाजार, बाइक शोरूम, बर्तन आदि की दुकानों पर लोगों ने त्योहार के लिए बुकिंग कराई। दुकानों पर किसी ने टीवी बुक कराई, तो किसी ने बाइक, वहीं, सराफा बाजार में हल्के चांदी के सिक्के, लोटे और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन

-
हल्की ज्वैलरी पहली पसंद
सराफा व्यापारियों के अनुसार, इस बार महिलाओं को हल्की ज्वैलरी अधिक पसंद आ रही है। इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की चांदी वाली प्रतिमाओं की अधिक मांग है। लक्ष्मी जी के चरण और श्रीयंत्र भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।

-

पीतल के हल्के बर्तन खरीद रहे लोग

बर्तन दुकानदारों ने बताया कि इस बार धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश और राधा-कृष्ण की पीतल वाली मूर्तियों की मांग ज्यादा है। वहीं हल्के पीतल के बर्तन जैसे लोटा, जग, बाल्टी आदि भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस बार अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है। बड़ा चौराह से छोटा चौराहा के बीच में दुकानों पर लोग खरीदारी कर सकते हैं।
-
अच्छे कैमरे व स्लिम मोबाइल की मांग अधिक
मोबाइल व्यापारियों ने बताया कि लोग अच्छे कैमरे वाले मोबाइल ज्यादा पसंद कर रहे हैं। युवाओं को सेल्फी के लिए अच्छा कैमरा और हल्का स्लिम फोन भा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर अधिक दुकानदारी की उम्मीद है।

-

हाई पिकअप वाली बाइक युवाओं की पसंद
बाइक शोरूम के मालिकों के अनुसार, हाई पिकअप वाली बाइकें युवाओं की पहली पसंद बनी हैं। धनतेरस पर एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। वहीं, महिलाओं को ई-स्कूटी भा रही है। धनतेरस पर स्कूटी खरीद पर छूट दी जाएगी।


शहर के अंदर नहीं आ सकेंगे वाहन
धनतेरस पर सदर बाजार, बड़ा चौराहा सहित प्रमुख बाजार में ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नगर पालिका तिराहा से सदर बाजार की ओर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगा। शुक्लागंज और गदनखेड़ा बाईपास की ओर से आने वाले ई-रिक्शा को गांधीनगर तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा, जबकि चार पहिया वाहनों को छोटा चौराहा से लोकनगर और की ओर भेजा जाएगा। वहीं, सिविल लाइंस से बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को आंबेडकर पार्क तिराहा से कचहरी पुल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। छोटा चौराहा से बड़ा चौराहा की ओर से भी इन वाहनों का बड़ा चौराहा की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-
फोटो- 15
पटाखा बाजार भी तैयार, ग्रीन पटाखों की मांग
उन्नाव। धनतेरस और दिवाली के लिए पटाखा बाजार भी तैयार है। इस बार मद्रास से मंगवाए गए ग्रीन पटाखों की ज्यादा मांग है। तेज आवाज के बजाए लोग रोशनी और आसमान की ओर जाकर फूटने वाले पटाखे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
शहर के अब्बासपुर में पटाखा बाजार सज गया है। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। वहीं, कुछ लोग दिवाली के लिए पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं। पटाखा कारोबारी रफीक ने बताया कि इस बार मल्टी स्टार और स्टेरी स्काई आकाशीय पटाखों की मांग अधिक है। ये पटाखा आसमान में अपनी अलग छटा बिखेरते हैं। इसके अलावा प्रदूषण रहित भी हैं। वहीं, सलमान ने बताया कि फैंटा और फैंटा राइडर आकाशीय पटाखाें की बुकिंग हो रही है। मद्रास से आने वाला यह पटाखे लोगों की पसंद बन हुए हैं। उन्होंने बताया कि कलरफुल फुलझड़ी भी खूब पसंद की जा रही है। इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक दुकानदारी उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें