फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 21 से तीन दिन शहर, अजगैन और सोहरामऊ में रहेगी बिजली किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अगले तीन दिन पीडी नगर, सोहरामऊ और अजगैन उपकेंद्र में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और मरम्मत का काम होगा। इस दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर में 21 अक्तूबर को छह घंटे जबकि सोहरामऊ में 22 जबकि अजगैन उपकेंद्र में 23 अक्तूबर को मरम्मत कार्य होने से आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

शहर के पीडी नगर विद्युत उपकेंद्र में अतिरिक्त बिजनेस प्लान योजना के तहत पांच एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जानी है। यह काम 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। इस दौरान गदनखेड़ा, पीडी नगर, इंद्रा नगर, हिरन नगर, एबी नगर, आदर्श नगर, जवाहरखेड़ा, ललऊखेड़ा, सरैंया आदि क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।
वहीं, सोहरामऊ बिजली उपकेंद्र में पांच एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की मरम्मत 22 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होनी है। इस दौरान आशाखेड़ा, बजेहरा, सोहरामऊ ,सरौती, सी हॉक, आनंदी मैजिक वर्ड एवं ई स्पेस फीडर की आपूर्ति आंशिक रूप से बंद रहेगी।
विज्ञापन

अजगैन उपकेंद्र में 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की मरम्मत के कारण 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक अजगैन, नवाबगंज, बनी अल्ट्राटेक व कत्था फैक्टरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। रायपुर गढ़ी व नवई फीडर की आपूर्ति 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 24 अक्तूबर को सुबह आठ बजे (24 घंटे) बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें