फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रिलीविंग आर्डर को लेकर तहसीलदार व लेखपालों में कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। पूर्व के दिए गए कार्य को पूरा न करने तक तहसीलदार ने स्थानांतरित हुए लेखपालों को रिलीविंग आर्डर देने से इन्कार दिया। इसको लेकर लेखपालों व तहसीलदार के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद लेखपाल एसडीएम से मिलने की बात कहकर तहसीलदार कार्यालय से बाहर आ गए। हालांकि देर शाम तक एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व बीघापुर तहसील में कार्यरत सात लेखपालों संदीप कुमार पटेल, राजेश कुमार, पंकज कुमार, संजय कुमार, उदयभान सिंह, संतोष कुमार साहू व सूर्यकांत का स्थानांतरण किया गया था। सोमवार को रिलीविंग को लेकर लेखपाल संघ के जिला कोषाध्यक्ष सूर्यकांत अन्य के साथ तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। यहां तहसीलदार ने दिए गए कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा तो लेखपाल बोले कि उनका ट्रांसफर हो चुका है। इसलिए रिलीविंग लेकर वह दूसरी तहसील में जाकर ज्वाइन करेंगे।
इस पर तहसीलदार ने काम पूरा न किए जाने तक रिलीविंग आर्डर देने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर लेखपालों व तहसीलदार के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इसके बाद भी तहसीलदार गणेश प्रसाद ने कहा कि पिछला कार्य पूर्ण कर दें या अन्य स्थानांतरित लेखपाल बीघापुर तहसील आकर ज्वाइन कर लें, उसके बाद ही रिलीविंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष ने तहसीलदार पर मनमानी करने तथा तानाशाही से तहसील चलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब डीएम ने स्थानांतरण कर दिया है तो तहसीलदार क्यों रोक लगा रहे हैं। कोषाध्यक्ष सूर्यकांत ने बताया कि एसडीएम कार्यालय गए थे लेकिन एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। उनसे मिलने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें