फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम का मिजाज, हुई बारिश

विज्ञापन
शुक्रवार को बारिश से बढ़ी ठंड में ऊनी कपड़े पहनकर निकले लोग। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में आठ घंटे हुई बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में सूर्यदेव बादलों की ओट से लुकाछिपी करते रहे लेकिन तेज धूप न निकलने से लोगों को गलन बढ़ने का अहसास हुआ। बारिश के चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 3 बजे से 11 बजे कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। इस आठ घंटे में सफीपुर में 9, सदर में 4 और पुरवा में 2 मिलीमीटर समेत कुल 3.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इस बारिश से अधिकतम तापमान में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां अधिकतम पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार को घटकर 15.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। बीच में 5.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। लोगों ने ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया।
उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। हवाआें ने गलन भी बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज भी बारिश होने की संभावना है। उधर, बारिश से कई क्षेत्रों की बिजली उड़ गई। नवाबगंज, हसनगंज आदि क्षेत्रों में सुबह गई बिजली देरशाम तक नहीं आई। शहर में भी कई मोहल्ले बिजली कटौती की चपेट में रहे।
विज्ञापन

तेज बारिश से जहां ठंड बढ़ गई है। वहीं, गेहूं को फायदा और फू लदार फ सलों को भारी नुकसान पहुंचा है। चकलवंशी संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक मियागंज और सरोसी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। जिससे मियागंज क्षेत्र के रसूलाबाद, नुरुल्लनगर, कमलापुर, पारा, कोरारीकला, महमूदपुर, सकतपुर व मुंशीगंज, ब्लॉक सरोसी क्षेत्र के बुलंदपुर बेधनू, बंदनाखेड़ा, पंडितखेड़ा, चूराखेड़ा, भदेवना, बिलारीगोझा, कंजौरा व महिपतखेड़ा आदि गांव में फ ूल गोभी की खेती को नुकसान होने की आशंका है। किसानों में राजकुमार, केशन कुमार, आलोक, रामपाल, मोहनलाल, रामकेशन, सरजू व सुभाष आदि ने बताया कि फ ूलगोभी, सरसों व आलू आदि फ सलों को नुकसान होगा। जिन किसानों ने गेहूं की बुआई की है और उगा नहीं है उनके लिए नुकसानदायक है। बारिश का पानी फ ूलगोभी पर जमा होने से उसका रंग बदल जाता है जिससे उचित दाम नहीं मिल पाता है। गेहूं की खड़ी फ सलों को काफी फ ायदा होगा। पैदावार अच्छी होगी।
पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश के साथ चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बारिश से दलहनी व तिलहनी फ सलों के फ ूल के झड़ने की आशंका बढ़ गई है। यदि यह बारिश अत्यधिक हुई तो उपज पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। किसानों में विक्रम सिंह व रमेश गोवर्धन ने बताया कि बरसात होने से दलहनी व तिलहनी, आलू की फ सलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें