फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक का गला रेतकर शव सिटी ड्रेन में फेंका

Mon, 07 Jul 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। धारदार हथियार से गला रेत युवक की हत्या करके शव थानाक्षेत्र के सुपासी के मजरा कंचनखेड़ा के पास से निकली सिटी ड्रेन में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोकलैंड की मदद से ड्रेन की खोदाई कराकर शव निकलवाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी जब पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

सिटी ड्रेन पुल व उसके आसपास सोमवार सुबह ग्रामीणों ने काफी मात्रा में खून पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और खून की पड़ताल शुरू की। काफी प्रयास के बाद जब कुछ नहीं मिला तो पोकलैंड मंगाकर ड्रेन की खोदाई शुरू कराई। काफी देर बाद ड्रेन के कीचड़ में एक युवक (30) का शव दिखा तो उसे बाहर निकाला गया।
युवक की गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई थी। गर्दन खाल के कुछ हिस्सा से ही जुड़ी थी। युवक चेकदार शर्ट व काली पैंट पहने था। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए सुपासी समेत आसपास गांव के लोगों को बुलाया पर शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने कहीं और से युवक को यहां लाकर हत्या की आशंका जताई है। मौके पर सीओ सिटी व फोरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच की। खुलासे के लिए एसपी दीपक भूकर ने स्वाॅट टीम को लगाया है।
विज्ञापन

इंसेट-1
युवक के मुस्लिम होने का अंदेशा, शव के पास मिला खाली थैला
सिटी ड्रेन पुल से युवक को फेंके जाने से नीचे सिल्ट फट गई थी। इससे ग्रामीणों को शव फेंके जाने का शक हुआ। पास में ही दूसरी जगह पर भी सिल्ट का हिस्सा फटा मिला। धारदार हथियार व युवक के मोबाइल को भी इसी जगह पर फेंका गया। सीओ सिटी सोनम सिंह ने युवक के मुस्लिम होने का अंदेशा जताया है। बताया कि शव के पास एक खाली थैला मिला है। इसमें कानपुर लालबंगला की एक कपड़ा दुकान का नाम लिखा है।
उधर, पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक किसी कैमरे की फुटेज से पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद खुलासा हो जाएगा।
इंसेट-2
हाईवे से तीन किमी दूर है सिटी ड्रेन

अचलगंज थानाक्षेत्र के सुपासी व रमचरामऊ के बीच से सिटी ड्रेन निकली है। इसकी हाईवे से करीब तीन किमी की दूरी है। ड्रेन पुल के ऊपर रेलिंग पर काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था। इसे देख ही ग्रामीणों ने किसी की हत्या कर शव ड्रेन में फेंके जाने की आशंका पुलिस से जताई थी। मामले में बदरका चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को ग्राम प्रधान राजश्री ने फोन पर इसकी सूचना दी थी। युवक की जामातलाशी में पैंट की जेब से कुछ सिक्के भी मिले हैं।
देर रात हुई शव की हुई पहचान

गंगाघाट कोतवाली के अखलाक नगर का रहने वाला था युवक
अचलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मिले युवक के शव की रात 10 बजे परिजनों ने पहचान कर ली। मृतक गंगाघाट कोतवाली के अखलाक नगर मोहल्ला निवासी इमरान उर्फ काले (30) था। पत्नी शीबा ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को किसी का फोन आने पर इमरान घर से निकले थे। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि इमरान को कौन बुलाकर ले गया था इसका पता लगाया जा रहा है।कुछ नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें