फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। गंगा नहाने गया युवक गहराई में चला गया। आसपास लोगों के शोर मचाने पर एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने भी गोताखोरों की मदद से तलाश कराई पर युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर नानामऊ घाट पर रविवार सुबह 11 बजे श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने युवक का हाथ पानी के ऊपर लहराते देखा। उसके डूबने की आशंका पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तभी घाट पर खड़े युवक ने नदी में छलांग लगाई पर उसे सफलता हाथ नहीं लगी। कोतवाल ब्रजेंद्र नाथ शुक्ल ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में करीब 500 मीटर दूर तक उसकी तलाश कराई पर उसका पता नहीं चला। मोटर बोट व नाव से भी की गई तलाश में पुलिस खाली हाथ रही। पुलिस ने गंगा स्नान करने पहुंचे लोगों से उसकी जानकारी ली, लेकिन कोई भी कुछ बता नहीं सका। कोतवाल ने बताया कि सोमवार को जाल डालकर तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें