फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला

Wed, 10 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने पर लगी भीड़। - फोटो : file photo
विज्ञापन
थानाक्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली मार्ग से चार किमी दूर कोरारीकला मार्ग पर रायबरेली रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार शाम को खेत गए किसानों ने दुर्गंध आने पर देखा तो युवक का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया और उसके कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसके पास कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन


मृतक नीले रंग की जींस और हल्के गुलाबी रंग की शर्ट पहने है। लोगों का कहना है कि युवक हत्या करके शव को यहां फेंका गया है और पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को कुचला गया है। अचलगंज थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ में पप्पू मिश्रा लिखा हुआ है।

उन्होंने बताया कि आशंका है कि युवक रायबरेली से आते-जाते समय ट्रेन से गिरा है। उन्होंने बताया को को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पहचान कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें