फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
संजो की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
परियर। कोतवाली सफीपुर अंतर्गत परियर कल्याणी नदी पुल के पास बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली सफीपुर के ग्राम कंसापुरवा निवासी कमलेश बाइक से पत्नी संजो देवी (45) को लेकर दवा दिलाने कानपुर जा रहे थे। परियर कल्याणी नदी पुल के पास सामने से दूसरी बाइक आने पर कमलेश की बाइक अनियंत्रित हो गई।
झटका लगने से बाइक में पीछे बैठी संजो नीचे गिर गई। इसी दौरान कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने संजो को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल संजो ने कानपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक फरार है। मृतका के पति ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें