फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर सात साल तक युवती का किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने निकाह का झांसा देकर पड़ोस की युवती का सात साल तक शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने निकाह का दबाव डाला तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। फिर एसपी के पास पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक नगर के एक मोहल्ला निवासिनी 27 वर्षीय युवती को वहीं के एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाया और निकाह का झांसा देकर सात साल तक उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा। 13 अक्तूबर को जब आरोपी युवक से निकाह के लिए दबाव डाला तो वह मुकर गया और उसे पीटकर वहां से भाग गया। युवती ने आरोपी के परिजनों से इज्जत की दुहाई देकर निकाह की बात रखी तो उसके पिता, माता और चचेरी बहनों व भाई ने भी मारपीटकर भगा दिया। युवती ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल केएन पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर युवती को डॉक्टरी परीक्षण को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें