फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मजदूर का शव घर पहुंचा, मचा कोहराम

विज्ञापन
माखी के गिरवरखेड़ा गांव निवासी इंदेश की मौत के बाद एक साल के बेटे को गोद में गुमसुम बैठी पत्नी रीन? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। दिल्ली की एक केमिकल फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले युवक का शव तीन दिन पहले फैक्ट्री के पास ही केमिकल से जली हालत में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परियर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार के मजरा गिरवरखेड़ा गांव निवासी इंद्रेश (30) पुत्र बाबूलाल दिल्ली के नरेला क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 27 अक्तूबर को वह फैक्ट्री से लापता हो गया था। कमरे पर न पहुंचने पर साथियों ने आसपास खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। गुुरुवार को फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों में मजदूर का शव केमिकल से जली हालत में मिला। साथियों ने उसकी पहचान कर गांव में परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मां शिवदेवी, पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बाबूलाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। उसने बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है। बताया कि दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें