मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन उपजिलाधिकारी राजमुनि यादव की देखरेख में आयोजित हुआ। एसडीएम ने कहा कि बिना किसी लालच के लोग अपने अमूल्य मत का प्रयोग करें। जिससे कि भयमुक्त व बेहतर सरकार का सपना पूरा होगा। अगर किसी प्रकार की दिक्कत व परेशानी आती है तो लोग बिना संकोच के प्रशासन से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने मतदान के दिन को एक त्यौहार समझकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान तहसीलदार संगमलाल गुप्ता, कानून गो उमाशंकर, अभिनव सिंह, श्यामलाल ने भी लोगों से हर हाल में मतदान करने की अपील की। इसके अलावा प्रधान बिंदा प्रसाद यादव, अशोक मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, अवनीश तिवारी, भानू प्रकाश, राजकुमार सिंह, अच्छे भाई, अशोक मिश्रा, शिवकुमार तिवारी भी मौजूद रहे। विकास खंड के कई गांवों में नुक्कड़ नाटक व रैली निकाल मतदान की अनिवार्यता की समाज में अलख जगाई गई।
एसडीएम ने दिलाई मतदान की शपथ
सफीपर। एसडीएम पूजा अग्निहोत्री के नेतृत्व में जमालुद्दीनपुर गांव में मतदाता जागरूकता गोष्ठी की गई। एसडीएम ने मतदान की ताकत गिनाने के बाद भीड़ से हर हाल में मतदान करने की अपील की। इसके बाद मतदान की शपथ भी दिलाई। लोगों ने बड़े ही विश्वास के साथ शपथ ग्रहण करने के बाद मतदान बूथ तक पहुंचने का संकल्प दोहराया। इस दौरान नायब तहसीलदार शशिबिंद द्विवेदी के अलावा सैकड़ों की भीड़ मौजूद रही।