फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विजिलेंस टीम ने डीआईओएस, कोषाधिकारी समेत तीन से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 10 मार्च को डीआईओएस कार्यालय के बाहर से 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए दो लिपिकों के मामले में जांच आगे बढ़ी है। लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने गुरुवार को डीआईओएस, कोषाधिकारी व जीजीआईसी की प्रधानाचार्य से पूछताछ की।
विज्ञापन

सिविल लाइन के लाल सिंह ने डीआईओएस कार्यालय में कंप्यूटर आदि लगाने का ठेका लिया था। काम पूरा होने के बाद उन्होंने विभाग को 3.24 लाख रुपये का बिल दिया था। भुगतान के एवज में डीआईओएस कार्यालय में तैनात लिपिक अमित कुमार और राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के लिपिक अमित भारती ने आठ प्रतिशत कमीशन मांगा था। लाल सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी। जिस पर 10 मार्च को विजिलेंस टीम की आठ सदस्यीय टीम ने दोनों लिपिकों को 30 हजार की घूस लेते रंगे हाथ कार्यालय के बाहर से पकड़ लिया था।
दोनों को हिरासत में लेकर लखनऊ ले जाकर जेल भेजा था। दुकानदार और जीजीआईसी के लिपिक अमित भारती के बीच बातचीत के कुछ ऑडियो व वीडियो भी वायरल हुए थे। इसमें डीआईओएस और एक महिला अधिकारी की भी हिस्सेदारी होने की बात की जा रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने कार्यालय पहुंचकर डीआईओएस, कोषाधिकारी और जीजीआईसी प्रधानाचार्य से पूछताछ की।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के साथ रिश्वत मांगने के पीछे प्रसारित वीडियो और ऑडियो के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही संबंधित अभिलेखों की जांच की। डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम आई थी। कुछ जानकारी मांगी थी लेकिन उस दिन वह कार्यालय में नहीं थे, इसलिए टीम को यह बता दिया था। इस मामले में कोई जानकारी न होने की बात उन्होंने टीम को बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें