फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग बंद होने पर सर्विस लेन से गुजारे गए वाहन

Fri, 12 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रायबरेली क्रासिंग को मरम्मत कार्य के चलते बंद करने के बाद वाहनों का आवागमन सर्विस लेन से शुरू कर दिया गया। बुधवार तक कंटेनर व हैवी वाहनों को सर्विस लेन से न गुजराने की बात करने वाला एनएचएआई ने गुरुवार इन वाहनों को भी यहां से गुजराने की इजाजत दे दी। जिससे जाम की समस्या से राहगीरों को राहत मिल गई।
विज्ञापन


 लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या-125 स्पेशल का गुरुवार को मरम्मत कार्य होना था। इसके चलते इस दिन सुबह 7 से शाम 7 बजे तक इस मार्ग को बंद रखा गया।

लगातार बारह घंटे तक राजमार्ग बंद रहने के बावजूद भी जाम की समस्या न हो इसके लिए नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने क्रासिंग पर बन रहे आरओबी की दोनाें ओर की सर्विस लेन को छोटे-बड़े व हैवी वाहनों के लिए भी खोल दिया। इससे हाइवे से गुजरने वाले सभी वाहन इसी सर्विस लेन से होकर गुजरे और जाम की समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो क्रासिंग बंद होने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को बुधवार रात से ही आरओबी सर्विस लेन को हैवी वाहनों के लिए खोलने के आदेश दे दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें