फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनघनाते रहे अफसरों के फोन

Wed, 01 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
सोनिक स्टेशन पर एलकेएम के सामने हंगामा करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर सोनिक स्टेशन पर यात्रियों और रेलवे कर्मियों के बीच धक्कामुक्की व पथराव की घटना से कई घंटे तक अफरातफरी रही। सूचना पाकर फोर्स मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले अपने साधन से निकल गए। कई ट्रेन में ही दुबककर बैठ गए। इस दौरान लखनऊ व उन्नाव के रेलवे अधिकारी घटना की जानकारी लेते रहे।

सोनिक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने के बाद सभी को लखनऊ रवाना करने की मांग कर रहे यात्रियों और रेल कर्मियों के बीच धक्कामुक्की व पथराव के कारण करीब दो घंटे तक स्थिति ठीक नहीं रही। घटना की जानकारी लखनऊ रेलवे कंट्रोल रूम को मिली तो अफसर फोन पर जानकारी लेने लगे। इसी दौरान उन्नाव और लखनऊ से आरपीएफ और जीआरपी के अलावा अजगैन थाना पुलिस को भी सोनिक स्टेशन पहुंचने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी फोर्स आने की  जानकारी मिलते ही उपद्रव में शामिल यात्री ट्रेन में दुबक गए। उधर घटना का पता चलते ही रेल यात्रियों के परिजनों का उन्नाव रेलवे स्टेशन पर जमावड़ा शुरू हो गया। करीब दो घंटे बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों पर ट्रेन को आए दिन रोक कर दूसरे ट्रैक से एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें