फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उम्मीद के रंग’ में जिले की शिक्षिका की भी कहानी

विज्ञापन
शिक्षिका डा. रचना सिंह। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज(उन्नाव)। बेसिक शिक्षा परिषद व टाटा ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए गए संघर्ष की कहानी बयां करती एक पुस्तिका ‘उम्मीद के रंग’ का प्रकाशन होने जा रहा है। इसमें चुने गए प्रदेश के 24 शिक्षकों की कहानियों में स्थानीय सिकंदरपुर करन विकासखंड की कटरी पीपरखेड़ा की शिक्षिका डॉ. रचना सिंह की कहानी पीपरखेड़ा की धुन को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. रचना सिंह के मुताबिक, पीपरखेड़ा की धुन में उन्होंने विद्यालय में दैनिक अभिभावक सहभागिता के जरिए अभिभावकों, बच्चों व शिक्षकों में विद्यालय के प्रति एक जुड़ाव पैदा किया है। पुस्तक में ऐसे ही 24 शिक्षकों की संघर्षकथाएं हैं। इस पुस्तक के लिए प्रदेश भर से अनेक लेख आमंत्रित किए गए थे। जिनमें से चयन समिति द्वारा 24 लेख चयनित करके पुस्तक में सम्मिलित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें