फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को पांच भागों में बांटकर कराएं विकास-एनडी तिवारी

Tue, 05 May 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश को पांच भागों में विभाजित कर विकास कार्य कराएं जाए, इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।  उत्तर प्रदेश में बढ़ रही गुंडगर्दी के लिए सख्त कानून बनाया जाए। इसके लिये गुंडाएक्ट को और धारदार बनाने की जरूरत है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवर्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

 
सोमवार को सफीपुर में चादर पोशी के बाद  पीडब्लूडी गेस्टहाउस में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि  उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल और जनसंख्या अधिक होने की वजह से विकास नहीं हो पा रहा है।  इसलिए प्रदेश को पूर्वी, पश्चिमी, बुंदेलखंड के साथ दो जिले लखनऊ और कानपुर को अलग कर एक महासंघ बनाना चाहिये।

इससे प्रदेश का विकास तेजी से होगा और जो पिछड़े क्षेत्र हाेंगे वह भी विकास की रफ्तार पकड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है लेकिन अभी  इस पर  निर्णय नही हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी हाईवे को मिलाकर सुपर हाइवे बनाया जाये। इससे प्रदेश में औद्योगीकरण और लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने स्वीकारा कि प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ रही है। इस मामले पर मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है और गुंडा एक्ट को और सख्त बनाया जाएगा।
प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश सरकार को इसके लिए सौर ऊर्जा आधारित पावर हाउसों का निर्माण कराना चाहिए। सपा सरकार बहुत अच्छे ढंग से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा मैं व मेरा परिवार किसी पार्टी के साथ नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी की हालत खराब होने पर उन्होंने कहा जब से राहुल गांधी विदेश यात्रा से लौटे हैं, पार्टी की हालत सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा मैं भी पत्रकार रहा हूं और इस दौरान कई पत्रिकाओं का संपादक भी रहा हूं।

प्रेसवार्ता के दौरान बिजली जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र रोहित शेखर ने कहा कि बिजली की हालत खराब है। जब यहां ऐसा होता है तो और जगह क्या होगा।  इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी उज्जवला तिवारी, नायब साहब सज्जाद सैय्यद हसनैन वकाई, वामिक रफीक वारसी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें