फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों से सुलग रही थी चिंगारी

Sun, 01 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव में पंचायत चुनाव के दौरान जातीय लामबंदी तेज हो गई थी। इस बीच जब दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ तो यह आग में घी का काम किया। मतदान के दिन हुई लामबंदी बरकरार रही।

दोनों पक्ष एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे। इस बीच जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया तो उनका आक्रोश बढ़ गया। एसपी से शिकायत के बाद दूसरे पक्ष को लगा कि उसका वजूद खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे में उन्होंने शिकायतकर्ता पक्ष को पीट कर सबक सिखाने की कोशिश की, लेकिन दूसरा पक्ष भी लामबंद हो चुका था। गांव में पहुंची पुलिस ने एक ही पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया।

इस वजह से दूसरा पक्ष फिर आक्रामक हो गया। दोनों पक्ष किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है, जिसका परिणम है कि ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें