फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़कें तो चौड़ी हुईं नहीं, योजनाएं जरूर दब गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, अवैध स्टैंड, फल मंडी हटवाकर सड़कों को चौड़ा करने की योजनाएं जिम्मेदार दबाकर बैठ गए। कई बार जोर-शोर से काम शुरू करने के दावे हुए, लेकिन सारी कवायद बेकार साबित हुई। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग होने से शहर के रोडवेज बस स्टेशन से गांधी नगर तिराहा तक कई बार जाम लगता है।
विज्ञापन

हालत यह है कि 10 मिनट की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट लग जाते हैं। शनिवार को भी दिन में कचहरी रोड पुल से बड़ा चौराहा, सदर बाजार और सब्जी मंडी तक कई बार जाम लगा। कचहरी के सामने पुल पर ई-रिक्शा के जमावड़े ने कई बार राहगीरों का रास्ता रोका। हैरानी की बात यह है कि जिले के अधिकारी भी अक्सर जाम झेलते हैं, लेकिन शहर को जाम से छुटकारा दिलाने और इसके सुंदरीकरण से जुड़ी योजनाओं की फाइलों पर 10 महीने से कुंडली मारे बैठे हैं।
हाल यह है कि शहर के मुख्य मार्ग, सदर बाजार, बड़ा चौराहा से गांधी नगर तिराहा तक रोज लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने दुकानदारों के लिए सरहद तय करते हुए नाले के पीछे ही दुकान लगाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए पेंट से पीली पट्टी बनाकर सीमा भी तय की थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पाया। दुकानदारों ने फुटपाथ पर दुकानें लगा रखी हैं और इससे वाहनों की पार्किंग सड़क पर होती है, जो जाम की बड़ी वजह है।
विज्ञापन


योजना-1
शिफ्ट नहीं हो सकी फल मंडी
शहर के बड़ा चौराहा पर जाम से निपटने के लिए यहां सब्जी मंडी के सामने सड़क घेरकर लग रही फल मंडी को शिफ्ट करने की तैयारी थी। यहां लगने वाली फलों की अस्थायी दुकानों-ठेलिया को आईबीपी चौराहा से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर शिफ्ट करना था। इसके लिए यहां पांच महीने पहले वेंडिंग जोन का बोर्ड भी लगाया था। लेकिन अभी तक फल मंडी को शिफ्ट करने की योजना पर अमल नहीं हो पाया।

योजना-2
बोर्ड लगाने तक सीमित वाहन पार्किंग
सदर बाजार में वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने के लिए पुराना जिला अस्पताल परिसर में जगह चिह्नित की गई थी। बड़ा चौराहा पर अस्थाई पार्किंग का सूचना बोर्ड भी लगा दिया गया, लेकिन यह पार्किंग स्थल अभी तक केवल सूचना बोर्ड तक सीमित है। न तो यहां फर्श है और न ही रोशनी और वाहन सुरक्षा की व्यवस्था की गई। वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं और ई-रिक्शा पूरा चौराहा घेरे रहते हैं। इससे जाम लगता है।

योजना-3-

तय नहीं हो सके ई-रिक्शा के रूट
शहर में जाम की बड़ी वजह बने ई-रिक्शा और ऑटो के रूट तय करने के लिए नगर पालिका ने शहर के पांच वर्ग किलोमीटर में दौड़ने वाले सभी 2100 ई-रिक्शा और ऑटो के लिए तीन महीने पहले अलग-अलग रूट तय किए थे। यातायात पुलिस ने इन पर नंंबर भी डाले थे, लेकिन अभी पालिका यह तय नहीं कर पाया कि किस रूट पर किस नंबर से कितने नंबर तक के ई-रिक्शा चलेंगे। इनकी वजह से रोजाना जाम लग रहा।
-
योजना-4-
एफआईआर के बाद भी नहीं हटे वाहन अड्डे
शहर के अंदर भीड़ वाले स्थानों पर सड़क घेर कर संचालित किए जा रहे टेंपो, ऑटो और मिनी बस अड्डों को शहर से बाहर पूर्व चिह्नित स्थानों से संचालित करने के निर्देश थे पर यह अभी भी पुराने स्थानों पर ही संचालित हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अक्तूबर में सदर कोतवाली प्रभारी ने अवैध स्थानों से वाहन अड्डा संचालन करने, जाम की कारण बनने पर तीन फर्मों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

योजना-5-
सड़क घेरे ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल नहीं हटे

मुख्य मार्ग पर जगह-जगह सड़क घेरकर लगे ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल और फुटपाथ घेरकर लगाई गई होर्डिंग भी हटवाने की बात कही गई थी। स्टेट बैंक के सामने, छोटा चौराहा, कचहरी रोड तिराहा, दादा मियां चौराहा आदि स्थानों पर कई जगह ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल सड़क का काफी हिस्सा घेरे हैं। मामला दिवाली और दशहरा मेला के नाम पर आगे बढ़ता रहा। अभी भी हलचल नहीं दिख रही है।

बोले जिम्मेदार
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने और ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने की कार्य योजना का प्लान तैयार है। जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा। फल मंडी शिफ्ट करने के लिए इसे कई बार मार्ग से हटाया गया लेकिन दुकानदार फिर वहीं दुकानें लगा लेते हैं। दशहरा मेला की दुकानें हट गई हैं, जल्द ही पूर्व निर्धारित पार्किंग आदि की कार्ययोजना पर काम शुरू होगा।
- एसके गौतम, नगर पालिका ईओ

शहर में चलने वाले ई-रिक्शा और ऑटो में नंबर अंकित किए गए हैं। नगर पालिका के माध्यम से जल्द ही रूट निर्धारित कर संचालन शुरू कराया जाएगा। फुटपाथ घेरने वाले दुकानदारों को रोजाना हिदायत देकर दुकानें किनारे कराई जाती हैं। वहीं, अवैध पार्किंग में वाहनों के चालान कर भविष्य के लिए चेतावनी दी जाती है। नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता कर तय बिंदुओं पर अमर शुरू कराया जाएगा
विज्ञापन

- भवन सिंह मौर्य, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें