फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के चारों परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की पेट दर्द व सांस लेने में तकलीफ से मौत पर कोरोना की आशंका में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट इक्यूवोकल (गोलमोल) आने के बाद शनिवार को सभी चारों परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग रविवार को बिना पोस्टमार्टम कराए पुलिस की मौजूदगी में कोरोना मरीज की तरह ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराएगा।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी किसान की पत्नी को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर बुधवार को परिजन सफीपुर के एक नर्सिंगहोम ले गए थे। डाक्टरों ने अस्थमा की मरीज होने पर कोरोना संक्रमण की आशंका जताते हुए सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड 19 अस्पताल भेजा था। रास्ते में महिला की मौत हो गई थी। कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. रवि यादव ने मृतका में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखतेे हुए सैंपल जांच के लिए भेजा था। जबकि रिपोर्ट आने तक शव को पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रिजर में रखवाया गया था। एहतियात के तौर पर मृतका के पति समेत परिवार के चार लोगों को आइसोलेट किया था। शुक्रवार को आई मृतका के सैंपल की रिपोर्ट स्पष्ट न होने पर स्वास्थ्य विभाग परिजनों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनाें की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला के शव का रविवार को कोरोना मरीज की तरह ही पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें