फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व कर के लिए ब्योरा न देने वालों पर पालिका की नजरें टेढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में रहने वाले लोगों को गृह कर जमा करने के लिए स्वकर प्रणाली व्यवस्था लागू की थी। लेकिन लोगों द्वारा आगे नहीं आए। अब नगर पालिका शहर के सभी वार्डों में घर घर सर्वे कराकर गृह व जल कर निर्धारित कर वसूलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर में गृहकर के वार्षिक कर निर्धारण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए एक साल पहले 2019 में स्वकर व्यवस्था लागू की थी। लेकिन लोगों ने स्वयं अपने मकानों का ब्योरा नहीं दिया। अब नगर पालिका ने घर-घर सर्वे शुरू कराया है। शहर के 32 वार्डों में 40 हजार से अधिक मकान हैं। इसमें टैक्स जमा न करने वालों की नगर पालिका पहचान कर रहा है। इसमें टैक्स न जमा करने वाले गृह स्वामियों की पहचान करने के बाद डेटा फीडिंग कराई जाएगी और नोटिस भेजते हुए टैक्स जमा करने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। निर्धारित समय पर टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ फिर कार्रवाई होगी।
अधिशासी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि 32 वार्डों में 30 वार्डों में सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। दो वार्डों में सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे पूरा होते ही नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

40 हजार मकानों से अभी तक आता था पौने दो करोड़ टैक्स
नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक शहर के 40 हजार मकानों से साल में 1.75 करोड़ का राजस्व आया है। अब सर्वे के बाद बढ़े मकानों का पता लगेगा और टैक्स में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें