????? ??? ?????? ??? ????? ??????, ????????? ?? ??? ???? ???? ???? ??????? ????? ? ??? ?????? ???? ???????
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना काल तक स्कूल संचालक छात्रों से अन्य कोई भी फीस नहीं लेंगे। मासिक शुल्क पर भी 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसको लेकर प्रबंधकों ने भी सहमति जताई है।
फीस माफी को लेकर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी के लगातार विरोध के बाद बुधवार को डीएम रवींद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में हुई जिला निगरानी समिति के बैठक में प्रबंधकों को बुलाया था। यहां सदर विधायक पंकज गुप्ता व हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री की मौजूदगी में प्रबंधकों से शुल्क माफी के लिए कहा गया।
डीएम ने प्रबंधकों से कहा कि इस समय स्कूल बंद होने से न ही बिजली का प्रयोग हो रहा है। वाहन भी नहीं चल रहे हैं। यहां तक कि अधिकतर स्कूलों में स्टाफ भी कम हो गया है। ऐसे में सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित हो रही हैं। इसलिए मासिक शुल्क के अलावा छात्रों से अन्य कोई शुल्क न लिया जाए। कोरोना काल के समय लिए जाने वाले मासिक शुल्क में भी 25 फीसदी कटौती की जाए। जिस पर प्रबंधकों ने भी सहमति जताई। प्रबंधकों की सहमति पर सभी ने आभार जताया।
डीआईओएस राकेश कुमार, बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।