फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर ने बाइक को चपेट में लिया, दो किमी तक घिसटी बाइक बनी आग का गोला

विज्ञापन
फोटो-30-आग बुझाते दमकलकर्मी, जली पड़ी बाइक। संवाद - फोटो : महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर निरीक्षण करते मंत्री अनिल राजभर।
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा नवाबगंज के पास पक्षी विहार मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर सड़क किनारे खड़ी बाइक को चपेट में लिया। बाइक उसी में फंसकर दो किलोमीटर तक घिसटती चली गई। कुछ देकर जाकर बाइक में आग लग गई। यह देख चालक ने लोडर रोका तो उसमें भी आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया। आग से लोडर और बाइक दोनों जल गए।
विज्ञापन



सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आदमपुर हड़ैया गांव निवासी नमन पुत्र गौरीशंकर द्विवेदी ने 15 दिन पहले बाइक खरीदी थी। रविवार सुबह वह बुआ के घर उन्नाव गया था। साथ में दोस्त विपिन भी था। लौटते समय अजगैन बाजार कट के पास उसने गाड़ी रोकी और लघुशंका करने लगा। इसी दाैरान कानपुर की ओर से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी और बाइक उसी में फंसकर घिसटती चली गई। युवक ने शोर भी मचाया लेकिन चालक ने लोडर नहीं रोका। युवक की सूचना पर डायल 112 ने उसका पीछा किया। पक्षी विहार से ढलान मार्ग पर बाइक में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। यह देख चालक ने लोडर रोका तो उसमें भी आग लग गई। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आग से लोडर और बाइक दोनों ही जल गए हैं। लोडर चालक लखनऊ निवासी रायबहादुर को पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें