फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चीकृत मोटेल का हुआ लोकार्पण

Wed, 05 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
मोटेल के उच्चीकरण व सुंदरीकरण का लोकार्पण करते पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। नवाबगंज पक्षी विहार स्थित मोटेल के उच्चीकरण एवं सुंदरीकरण का लोकार्पण उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष सुजीत रंजन ने फीता काटकर किया। उन्होंने मोटेल में कराए गए कार्यों को भी  देखा। डीएम ने पक्षी विहार का सुंदरीकरण और कराने के लिए कहा है। लोकार्पण  के बाद पर्यटन विभाग के अध्यक्ष को किसी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था। इससे वह जल्द ही निकल गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मोटेल सभागार में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अभी इस पक्षी विहार के और सुंदरीक रण की जरूरत है। उन्होंने रेस्टोरेंट एवं मोटल प्रबंधक सुभाष अग्रवाल से कहा कि इसे सजाने संवारने सहित अन्य कार्यों की एक सूची बनाकर दें। डीएम ने कहा कि जिस तरह से आगरा में बड़े फेस्टिवल होते हैं उसी तरह के आयोजन पक्षी विहार में कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। इससे पक्षी विहार की देख-रेख भी होगी। पक्षी विहार की झील में आने वाले पर्यटकों के साथ रिंग रोड से अराजकतत्वों के प्रवेश कर जाने के बाद लूट-पाट की घटनाएं होती हैं। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इस अवसर पर  ब्लाक प्रमुख नवाबगंज अरुण सिंह, सुधीर श्रीवास्तव,  वित्त अधिकारी अजय, अजय जौहरी ,वन्य जन्तु विभाग के रेंजर रघुनाथ मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें