फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते का अंतिम अंक बताएगा बैंक से भुगतान की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री जनधन योजना की महिला खाता धारकों के लिए 500-500 रुपये की धनराशि केंद्र सरकार ने रिलीज कर दी है। महीने के शुरुआती हफ्ते में इस राशि की निकासी के समय बैंकों में भीड़ रोकने के लिए खाता संख्या और बैंकिंग की तारीख का अनूठा तालमेल बनाया गया है। बैंक से भुगतान लेने के लिए खाते के आखिरी अंक को आधार बनाते हुए तारीखें तय की गई हैं।
विज्ञापन

तय फॉर्मूले के तहत जिन महिला खाताधारकों के बैंक खाते का अंतिम अंक 0 या 1 है, वे 3 अप्रैल यानि शुक्रवार को बैंक पहुंचकर पैसा निकाल सकेंगी। जिनके खातों का अंतिम अंक 2 या 3 है, उन्हें बैंक से 4 अप्रैल (शनविार) को भुगतान मिलेगा। जिन खातों का अंतिम अंक 4 या 5 है, उनको 7 अप्रैल (मंगलवार) को भुगतान किया जाएगा। जिन खातों का अंतिम अंक 6 या 7 है उन्हें 8 अप्रैल (बुधवार) को भुगतान किया जाएगा। जिन खातों का अंतिम अंक 8 या 9 है, उन्हें 9 अप्रैल (बृहस्पतिवार) को भुगतान की व्यवस्था की गई है।
अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक पीके आनंद ने बताया कि सरकार ने भीड़ से बचाव के लिए यह व्यवस्था की है। महिला खाताधारकों से अनुरोध है कि अपने खाते का अंतिम अंक देखकर ही बैंक जाएं और भुगतान प्राप्त करें। नौ तारीख तक बैंक से भुगतान में चूकने वाली महिलाएं अन्य किसी भी दिन जाकर भुगतान ले सकती हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जिले में तीन लाख खाताधारक हैं। इनमें से एक लाख महिलाएं हैं। फिलहाल केंद्र सरकार ने महिलाओं के ही खाते में 500-500 रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें