फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड में लूट की जांच-पड़ताल की

Sun, 15 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज में यूनी लीवर के गोदाम में शुक्रवार देर रात हुई करीब 25 लाख की लूट के मामले की जांच-पड़ताल के लिए रविवार को डीआईजी आरके चतुर्वेदी आ धमके।
विज्ञापन


चौकीदार व गोदाम मालिक से पूछताछ की। घटना के खुलासे के लिए तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की हैं। उन्होंने बड़े दुकानदारों व व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि यदि कोई कैमरे लगवाने से मना करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए।

डीआईजी आरके चतुर्वेदी दोपहर लगभग 1.30 बजे क्षेत्र के बस स्टॉप के पास बने हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के गोदाम पहुंचे। चौकीदार सोहनलाल व गोदाम मालिक ओम प्रकाश साहू से बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने सीओ माजिद अफ्सार को निर्देश दिए कि वह कस्बे में संचालित बड़े दुकानदारों से सीसी टीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दें। यदि कोई भी कैमरा लगवाने में लापरवाही करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। घटना खुलासा करने सर्विलांस, क्राइम ब्रांच के अलावा सीओ स्तर की तीन टीमें शामिल हैं। इसमें कानपुर की पुलिस टीम की भी मदद ली जा सकती है।

कस्बे में लगभग दो माह पहले स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ नर्स ऊषा मैसी व ग्राम पंचायत अधिकारी के यहां हुई लूट का भी जल्द खुलासा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें