फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेथर में अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी बनेगी

Tue, 30 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली विश्व की पहली निशक्त पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा का ड्रीम प्रोजेक्ट डेढ़ साल बाद अब साकार रूप लेने जा रहा है। अचलगंज के बेथर गांव में अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी की स्थापना होने जा रही है। जमीन उपलब्ध होने के बाद उद्योगपति रतन टाटा 21 मई 2015 को अकादमी की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन समारोह में आने का भरोसा दिलाया है। सपने को साकार रूप लेते देख अरुणिमा के हौसले बुलंद हैं।

पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने रविवार देर शाम अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद यूरोप के जुलीकुंज पर्वत और अफ्रीका के किलीमंजास पर्वत पर 11 मई 2014 को तिरंगा फहराया। एवरेस्ट फतेह के बाद उन्होंने उन्नाव के बेथर में खेल अकादमी की स्थापना का सपना देखा था।

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अपनी मंशा बताई। इस पर पीएम ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि खेलमंत्री से बात कर लें, निर्माण होने के बाद उद्घाटन समारोह में वह जरूर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अरुणिमा ने रविवार को बेथर पहुंचकर समाजसेवी उमाशंकर दीक्षित (स्वामी) से मिलकर जानकारी दी। समाजसेवी ने जमीन के साथ ही हर संभव आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। अरुणिमा ने बताया कि अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक जाने-माने उद्योगपति 21 मई 2015 को इस अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी का शिलान्यास करेंगे।

यह खेल अकादमी 2017 में बनकर तैयार हो जाएगी। अरुणिमा सिन्हा ने बताया कि 9 जून 2013 को बेथर में लिए गए निर्णय को पूरा करने में समाजसेवी उमाशंकर दीक्षित ने पंख लगा दिए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें