फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद बलूचिस्तान में लगेगी मोदी की प्रतिमा-साक्षी महाराज

Sun, 13 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांगरमऊ और सफीपुर विधानसभा का पिछड़ा सम्मेलन संयुक्त रूप ऊगू में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता कर रहे सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगर बलूचिस्तान आजाद हुआ तो वहां पीएम मोदी की प्रतिमा लगेगी। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में विधानसभा में पूर्व नेता विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि प्रदेश अपराध, बलात्कार, डकैती, भूमाफियाओं की ओर से किए जा रहे अपराधों से कराह रहा है। यह तक कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाने वाली मीडिया भी अपराधों की पीढ़ा सहने को मजबूर है। पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है। समाजवादियों को सिर्फ इटावा और सैफई के पिछड़ो का ही विकास कराना आता है। इस सरकार में मजबूर मुख्यमंत्री की कभी नहीं चली। चाचा भतीजे का विवाद सिर्फ ड्रामा था। बसपा सुप्रीमो मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पैसे की हवस में अंबेडकर को नीलाम कर रही हैं। एक तरफ तो दलितों और अनुसूचितों के विकास की बात करती है तो दूसरी तरफ टिकट की नीलामी होती है। सम्मेलेन के विशिष्ट अतिथि मुखलाल पाल ने कहा कि हमें प्रदेश में छाए बुआ-भतीजावाद से छुटकारा पाना है। पीएम मोदी पिछड़ों के नेता हैं। हमें मिलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि बलूचिस्तान आजाद हुआ तो वहां नरेंद्र मोदी की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। पाक मोदी जैसा नेता अपने यहां भी होने की दुआ कर रहा है। अमेरिका में ट्रंप की सरकार बनने पर मोदी की जयकार हो रही है। सम्मेलन को पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, रामचंद्र वर्मा, आलोक योगी, डा. श्याम सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, बंबालाल दिवाकर, पुत्तीलाल, विजय द्विवेदी, राजकुमार चौरसिया, कमल कुमारी, विमला कुरील, ज्ञानेंद्र शुक्ला, आशादीन तिवारी, विकास पटेल, सतगुरु मिश्र, राकेश गुप्ता, अनुराग अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें