हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के इस्लाम धर्म के पैगंबर के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर हिंदू नेता पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
तहसील परिसर में प्रतिनिधिममंडल का नेतृत्व कर रहे काजी शहर जियाउल ने कहा इस्लाम भाईचारे और प्यार, मोहब्बत की तालीम देता है। उन्होंने आतंकवाद को इस्लाम विरोधी बताते हुए कहा कि जो आतंक का सहारा लेता है वह इस्लाम की तालीम के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के पैगम्बर साहब की शान के खिलाफ दिए गए बयान ने मुस्लिमों को आहत किया है। मोहम्मद साहब की शान में की गयी इस तरह की गुस्ताखी को कभी भी माफी नहीं किया जा सकता। उन्होंने राष्ट्रपति व केंद्र सरकार से मांग की है
हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी को इस गुस्ताखी के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके बाद काजी शहर ने एसडीएम सरजू प्रसाद शुक्ल को राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर नायब शहर काजी हाफिज फिरोज, मौलाना अब्दुल तव्वाब, इजहार खान गुड्डू, हाफिज इस्लाम, हाफिज जाहिर, हाजी फकरुल हसन व हाफिज अकील आदि मौजूद रहे।