फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के चार ब्लाकों में आज वोटिंग

Fri, 09 Oct 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में चार ब्लाकों पुरवा, असोहा, बिछिया और हिलोली में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन



प्रशासन और पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग कराने के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और दंगा आशंकित बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन खास नजर रखेगा।


पहले चरण में चार ब्लाकों पुरवा, असोहा, बिछिया व हिलौली की जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सीटों के लि शुक्रवार को मतदान होगा। पुरवा में डीडीसी की दो और बीडीसी की कुल 63 सीटें हैं। इनमें एक सीट पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने जाने के बाद अब 62 सीटों पर वोटिंग होगी।
विज्ञापन



असोहा में बीडीसी की कुल 77 सीटों में दो पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने जाने के बाद अब 75 सीटें बची हैं। डीडीसी की तीन और बीडीसी की 75 सीटों पर मतदान होगा। इसी तरह मौरावां में डीडीसी की चार और बीडीसी की 89 सीटों के साथ बिछिया में डीडीसी की चार और बीडीसी की 86 सीटों के लिए वोटिंग होगी।



बिछिया में 92 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटे हैं।  इनमें पांच पर निर्विरोध और एक सीट खाली चल रही है। प्रशासन ने सुविधा की दृष्टि से चारों ब्लाकों को 41 सेक्टरों और पांच जोनों में बांटा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें