चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के बुलंदपुर बिधनू गांव में किसान रामआसरे (55) का शव आम के पेड़ से लटका मिला। किसान रामआसरे जमीन कम होने और शराब की लत के कारण रुपयों को लेकर परेशान रहते थे।
रविवार को वह बिना बताए घर से चले गए, बाद में गांव से एक किलोमीटर दूर फारुख की बाग में उनका शव फंदे से मिला। चचेरे भाई मोती ने बताया कि उसके पास 15 बिसुआ जमीन थी। परिजन और पुलिस जांच से पता चला कि रामआसरे पहले भी गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे, तब गोताखोरों ने उन्हें बचाया था। उनके तीन बेटे सरवन, नीरु और लवकुश मुंबई में मजदूरी करते हैं। रामआसरे की पत्नी की दस साल पहले मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि नशे का लती होने से आर्थिक तंगी भी रहती है। इसलिए उसने यह कदम उठा लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।