फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रेलवे क्रासिंग पार कर रहा किसान ट्रेन की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर लखनऊ रेलमार्ग पर कुसुंभी स्टेशन के निकट बंद रेलवे क्रासिंग पार कर रहा किसान ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कराई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखित में दिया। पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली की ग्रामसभा मकूर का मजरा महेशखेड़ा निवासी मुन्नीलाल(36) पुत्र रामदुलारे लोध खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार को वह नवाबगंज साइकिल से आया था। वापस गांव लौटते समय कुसुंभी रेलवे स्टेशन की बंद क्रासिंग को पार रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बड़े भाई मुन्नालाल मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी रामदेवी के साथ बच्चों में निशा, आशा, राजू व पुष्पा हैं। बेटे की मौत से मां जनाशा व अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। दरोगा हारुन ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। लिखित में लेने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें