फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव रवनहार निवासी एक सफ ाई कर्मचारी ने फ ांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मृतक शराब का लती बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रवनहार निवासी प्रेमचंद्र (40) पुत्र अशर्फ ीलाल नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के राजस्व गांव मरोचा में सफ ाई कार्मचारी के पद पर कार्यरत था। बुधवार सुबह गांव के जंगल में उसका शव बबूल के पेड़ से गमछे के फ ंदे में लटका मिला। गांव के अन्य लोग जब उधर से गुजरे तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के भाई वीरपाल ने बताया कि उसने दो शादियां की थीं।
शादी के बाद से ही दोनों पत्नियां अपने मायके में रह रहीं थीं, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था और शराब का लती हो गया था। भाई ने बताया कि बुधवार सुबह ही घर से निकला था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। अजगैन एसओ अजयराज वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक पांच भाई था। अभी तक आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें