फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मोहान रजबहा की खांदी कटी, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

विज्ञापन
फोटो-26-हाजीपुर तरेहा गांव के पास मोहान रजबहा की कटी खांदी। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ शारदा नहर खंड-दो से निकले मोहान रजबहा की खांदी रविवार तड़के हाजीपुर तरेहा गांव के पास तेज बहाव के कारण कट गई। जब तक किसान कुछ समझ पाते तब तक सैकड़ों बीघा खेतों में बोई रबी की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन



गांव के किसान रामकरण, राजेश, मुन्ना, रामदयाल, राधे, सिद्धनाथ, रामकिशन, उदन, सरोज, खन्ना, गिरधारी, कमलेश, अजीत, सनेही यादव, लाला समेत अन्य किसानों ने बताया कि फसल पककर तैयार थी। नहर की खांदी कटने से खेतों में पानी भर गया है। इससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि रजबहा की समय पर सफाई न होने के कारण कई बार खांदी कट जाती है जिससे हर साल नुकसान उठाना पड़ता है।
इससे पहले तीन मार्च को भी खांदी कट गई थी। उस दौरान 50 बीघा रबी की फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों ने मामले की सूचना नहर विभाग को दे दी। तहसीलदार अविनाश चौधरी ने बताया कि नहर विभाग के जेई को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शाम तक कटी हुई खांदी को बांध दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें