फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Mon, 06 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
वाहन दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के मोहान मार्ग पर नवई गांव के पास दो बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल के अनुसार वह अपने दोस्त की साली की शादी में शामिल होने जा रहा था। मौत का शिकार युवक चार बहनों में इकलौता था। हादसे के समय बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

हसनगंज थानाक्षेत्र के घेरवा अलदादपुर निवासी प्रीतम उर्फ  पिंटू (25) पुत्र स्व. सियाराम अहरपुर कोड़ियापुर के रहने वाले अपने मित्र जगदीश (26) पुत्र बाबूलाल की शाली की सादी में शामिल होेने शहर आ रहा था। बाइक प्रीतम चला रहा था। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण नवई गांव के पास वह ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इसमें प्रीतम व जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने परिजनों को देने के साथ पुलिस को दी। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन दोनों को नर्सिंगहोम ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रास्ते में प्रीतम ने दम तोड़ दिया, जबकि जगदीश का इलाज हो रहा है। प्रीतम चार बहनों में अकेला भाई था। पिता की मौत के बाद प्रीतम ही मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। उसकी मां रामरानी व बहनों का बुरा है। नर्सिंगहोम में भर्ती जगदीश की भी हालत गंभीर बनी है। अजगैन एसओ अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें