सेतु निगम के ट्रक की टक्कर लगने से पिता के साथ साइकिल में बैठी आट साल की बच्ची सड़क पर गिर गई। भागने के प्रयास में ट्रक का टायर बच्ची के ऊपर से निकल गया और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भीड़ ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की और ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और दमकल की मदद से आग बुझाई। पुलिस आग लगाने वाले युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झंझरी गांव का मूल निवासी विश्राम यादव शहर के मोतीनगर स्थित एक ग्रिल-शटर की दुकान में काम करता है। वह परिवार के साथ मोहल्ला एबी नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है। रविवार शाम करीब सात बजे वह साइकिल मोहल्ला कल्याणी स्थित डेयरी से बच्चों के लिए दूध लेने जा रहा था। उसके साथ उसकी आठ साल की बेटी प्रांशी भी थी। वह स्टेशन रोड पर था तभी कचहरी रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के लिए सीमेंट लेकर जा रहे सेतु निगम के ट्रक की टक्कर लगने से विश्राम साइकिल समेत गिर गया। तेज झटका लगने से उसकी बेटी प्रांशी सड़क पर जा गिरी। चालक ने ट्रक समेत भागने का प्रयास किया तो ट्रक का टायर बच्ची के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद भीड़ ने ट्रक को रोक लिया और गाजीपुर जिले के मोहम्दा चहेली निवासी सेतुनिगम के चालक दुर्योधन को ट्रक से खींच लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। बवाल की सूचना पर सीओ सिटी आरके सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस को देखकर भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया और बच्ची को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बच्ची की मां रोशनी का रो-रोकर बुराहाल है। सीओ सिटी आरके सिंह ने बताया कि सरकारी ट्रक जलाने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
ट्रक की टक्कर से पिता के साथ साइकिल से जा रही आठ साल की बच्ची पर गिर गई। भागने के प्रयास में ट्रक का टायर बच्ची के ऊपर से निकल गया और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भीड़ ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की और ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और दमकल की मदद से आग बुझाई। पुलिस आग लगाने वाले युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत
पिता के साथ जा रही आठ साल की बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक फूंक दिया। रविवार शाम 7 बजे की यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड की है। शहर के एबी नगर निवासी विश्राम यादव दूध लेने जा रहे थे। साथ में बेटी प्रांशी (8) भी थी। स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के पास सीमेंट से लदे ट्रक की टक्कर से विश्राम साइकिल समेत गिर गया। भागने के प्रयास में ट्रक चालक ने बच्ची को रौंद दिया। गुस्साए लोगों ने ट्रक पकड़ लिया और चालक गाजीपुर के मोहम्दा चहेली निवासी दुर्योधन को जमकर पीटा। भीड़ ने ट्रक भी फूंक दिया। पुलिस ने भीड़ तितर-बितर कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।