फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा ओवरफ्लो, खेत-बाग जलमग्न

Sun, 27 Dec 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से निकला खंडवल रजबहा लोगों के लिए आफत बन गया है। सफाई न होने से रजबहा ओवर फ्लो हो गया जिससे माइनर के किनारे कई बीघा आम के बाग जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन

कस्बा औरास से निकली खंडवल माइनर के किनारे अतिक्रमणकारियों की वजह से सफाई नहीं हो पाई है। इसके चलते माइनर का पानी नहीं निकल पा रहा है। रजबहे की सफाई न हो पाने से वह ओवर फ्लो हो गया है। इस समय माइनर के किनारे के करीब बीस बीघा आम के बाग पूरी तरह पानी से जलमग्न है। बाग मालिक जगदीश सिंह, मुन्ना सिंह, मान सिंह, हरिनाम सिंह, अतुल सिंह, राम जीवन व राजा आदि ने बताया कि करीब 15 दिनों से माइनर उफना रही थी। शनिवार को ओवरफ्लो की स्थिति हो जाने से पानी माइनर के बाहर आ गया और  नजदीक के बागों में भर गया। नहर विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाग मालिकों का कहना है कि ज्यादा दिनों तक पानी भरा रहने से आगे आने वाली आम की फसल नहीं आ पाएगी क्योंकि अधिक नमी होने से न नए पत्ते निकलेंगे और न बौर आएगा। इन लोगों ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है तो पीछे बंधा बनाकर पानी रोक देते हैं लेकिन ज्यों ही पानी सिमटने वाला होता है भरपूर पानी छोड़ दिया जाता है जिससे करीब एक पखवारे से बागों से पानी निकल नहीं पा रहा है। बाग मालिकों ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से इस मुसीबत से छुटकारा दिलाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें