फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीक सीजन में यूरिया का संकट

Sun, 11 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पीक सीजन में एक बार फिर यूरिया का संकट गहरा गया है। जिले की साधन सहकारी समितियों से यूरिया गायब हो गई है।
विज्ञापन


किसान यूरिया के लिए समितियों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ऐसे में प्राइवेट कंपनी की यूरिया खरीदने के लिए ऊंची कीमत देने को मजबूर होेना पड़ रहा है।

जनपद में डीएपी के बाद अब यूरिया के लिए मारामारी मच गई है। गोदाम खाली पड़े हुए हैं। जिससे किसान केेंद्रों से खाली हाथ वापस लौटने को मजबूर हैं।

अधिकारी जल्द रैक आने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ने में लगे हैं। खाद न मिलने से फसलों खासकर गेहूं का उत्पादन घटने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई जगहों पर किसान ब्लैक में यूरिया खरीद रहे हैं। गोदाम कर्मचारी भी खाद न होने की बात कहकर किसानों को वापस लौटा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो यूरिया की जबरदस्त किल्लत है। इससे पहले डीएपी के लिए भी किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालत यह थी किसानों ने ब्लैक में डीएपी खरीदकर खेतों में डाली थी। अब उन्हें यूरिया के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वर्तमान में प्रतिदिन करीब आधा दर्जन गाड़ियां आनी चाहिए, जिससे किसानों को समय पर यूरिया मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें