फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दंपति साथ रहने को राजी

Sun, 04 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए पांच दंपति फिर साथ रहने को राजी हो गए। इन जोड़ों को भावी जीवन में एक साथ रहकर सुखमय जीवन बिताने की कामनाओं के साथ परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया।
विज्ञापन


एक दूसरे से अलग रह रहे 12 जोड़े रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। यहां समाज के गणमान्य नागरिकों और अपर पुलिस अधीक्षक ने काउंसलिंग कर समस्याएं सुनीं।

काफी समझाने के बाद 5 दंपति परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने को राजी हुए। तुरंत इन जोड़ों की विदाई कराई गई। शेष सात जोड़ों को 11 जनवरी 2015 को बुलाया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन, महिला दरोगा स्नेहलता, उपासना यादव, मालती देवी, अमरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह सेंगर, रामसनेही यादव, रामशंकर वर्मा, यतीन्द्र नाथ मिश्र व प्रभा यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें