फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खुद को आग लगाने वाली महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। लखनऊ में पेट्रोल डालकर खुद को जलाने वाली महिला की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। एएसपी उत्तरी सुबह ही केजीएमयू पहुंचे। डॉक्टर से बात की तो पता चला उसकी पल्स रेट कम हुई थी। अभी वह जीवित है। किडनी खराब होने से डायलिसिस भी चल रही है।
विज्ञापन


छह अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के गांव छत्ताखेड़ा निवासी अंजली (32) ने लखनऊ में खुद को आग लगा ली थी। उसका इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर महिला की मौत की खबर वायरल हो गई। इसके बाद एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहां इलाज कर रहे डॉक्टर से बात की तो पता चला कि वह जिंदा है। पल्स रेट कम होने से कुछ देर के लिए उसे दिक्कत हुई थी।
डॉक्टर ने बताया कि आग से दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। डायलिसिस चल रही है। उधर, लखनऊ पुलिस ने पकड़े गए अधिवक्ता के बयान दर्ज किए हैं। एएसपी ने बताया कि महिला का अभी इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई है। लखनऊ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें