फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उमस और गर्मी से बिगड़ी सात छात्राओं की हालत, हुईं बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हल्की बारिश के बाद चार दिन से बढ़े तापमान से उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल हैं। शुक्रवार को दो परिषदीय स्कूलों में नौ छात्राओं की हालत बिगड़ गई। बेहोश होने पर सात को सीएचसी ले जाया गया। वहीं दूसरे प्राथमिक स्कूल में बेहोश हुए दो बच्चों के मुंह पर पानी के छींटे डाले गए। होश आने पर सभी को घर भेजा गया।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के गांव हफीजाबाद प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह पहले प्रार्थनासभा के दौरान कक्षा पांच की छात्र हर्षिता अचानक बेहोश हो गई। पानी के छीटें डालने के बाद ही उसके होश में न आने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। उसके बाद धीरे-धीरे कक्षा पांच की छात्रा कीर्ति, कक्षा चार की छात्रा हिमांशी, आसरा, जोया, कक्षा तीन की छात्रा प्रियंका और कक्षा दो की छात्रा नैनसी को चक्कर आने लगे। इंचार्ज शिक्षिका ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने देखा और गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने की बात बताई। होश आने सभी को अभिभावकों के साथ घर भेजा गया। इसी ब्लॉक के सुकूराबाद प्राथमिक विद्यालय में भी दो छात्रों की हालत बिगड़ी थी। वहां पानी के छींटे डालने से छात्र होश में आ गए थे। उन्हें घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें