फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत में बेड़ लगाकर लौट रही किशोरी की बिगड़ी हालत, मौत

Mon, 07 Jul 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। बारीथाना गांव में खेत से लौट रही किशोरी की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने सांप के डसने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के बारीथाना गांव जाह्नवी(13) पुत्री धर्मपाल शनिवार को खेत में धान की बेड़ लगाने गई थी। देर शाम वहां से लौटते समय उसकी अचानक हालत बिगड़ी और सड़क पर गिर गई। अचेत अवस्था में परिजन उसे मियागंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से मां शिवदुलारी और अन्य परिजन बेहाल हैं। वह चार भाई दो बहनों में सबसे छोटी थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मां की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें