फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिना लाइसेंस चल रही कीटनाशक की फैक्टरी सील

Mon, 07 Jul 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के गांव भतावां में एक गोदाम में बिना लाइसेंस के चल रही कीटनाशक की पैकिंग फैक्टरी को प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सील कर दिया है। साथ ही संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक कुमार ने नायब तहसीलदार स्नेहा यादव के साथ गोपनीय सूचना के आधार पर भतावां में निरंकारी खाद भंडार में छापा मारा। मौके पर उन्हें गोदाम में अवैध तरीके से कीटनाशक रसायनों की पैकिंग होते मिली। अधिकारियों को गोदाम में बोरियों में खुले कीटनाशक रसायन, पैकिंग गत्ते, बीजों के खाली पैकिंग पैकेट व खाद रखी मिली।
कृषि रक्षा अधिकारी ने संचालक राहुल प्रसाद से इसकी जानकारी और लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो पैकिंग बैग, कीटनाशक रसायन व खाद के बारे में कोई भी संतोषजनक उत्तर व अभिलेख नहीं दिखा पाए। इस पर पैकिंग सामग्री, कीटनाशक रसायन व खाद संदिग्ध मिलने पर नमूना भरा गया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि निरंकारी खाद भंडार के गोदाम को सील कर दिया गया है। संचालक राहुल प्रसाद पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें