फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को वर्दी दी

Tue, 23 Dec 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में सोमवार को सफाई कर्मचारियों को वर्दी बांटी गई। वर्दी पाकर सफाई कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में 110 पुरुष व 23 महिला सफाई कर्मचारियों को वर्दी दी गई।

इसमें पुरुष कर्मचारियों को वूलेन पैंट, शर्ट का कपड़ा तथा महिला कर्मचारियों को दो-दो साड़ियां दी गईं। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि सफाई कर्मचारी सुबह ठंड में वार्डों में जाकर झाड़ू लगाने के साथ ही नाले व नालियों की सफाई करते हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश हैं कि सफाई कर्मचारियों को वर्दी दी जाए। इसी के तहत वर्दियां दी गई हैं। यहां मोती नगर सभासद बृजेश पांडेय ने भी सफाई कर्मचारियों के हक की लड़ाई में साथ देने की बात कही। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें