फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर ही नहीं प्रदेश की सफाई से साफ होगी गंगा-कलराज मिश्र

Sun, 07 Feb 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गलियां व शहर ही नहीं पूरे प्रदेश की सफाई होगी तभी गंगा को साफ किया जा सकेगा। कांग्रेस के शासनकाल से फैली हुई गंदगी को अन्य दलों ने भी कायम रखा हुआ है। सभी दल भाजपा द्वारा किए जा रहे पवित्र कार्र्यों की आलोचना ही करते रहते हैं किसी ने प्रदेश के हित में काम करने को लेकर कदम आगे नहीं बढ़ाया है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों में सभी कार्यकर्ता प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के संकल्प के साथ चुनावी समर में उतरें और प्रदेश भर में फैली गंदगी को साफ कर एक साफ-सुथरी सरकार बनाएं।
विज्ञापन

 यह बातें केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहीं। वह शनिवार को शहर के गदनखेड़ा बाईपास स्थित सांसद कार्यालय पर मौजूद थे। सांसद साक्षी महाराज से भेंट करने के लिए शहर में रुके केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को शहर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पहले शहरों की सफाई होगी तब गंगा साफ होंगी पर पलटवार किया। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग गलियों व शहरों को साफ करने के बजाए पूरा प्रदेश साफ करने में जुट जाएं। जब पूरा प्रदेश साफ होगा तभी गंगा भी साफ हो सकेंगी। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की मंशा से चुनावी समर में कूदने का आह्वान किया। इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने उन्नाव को सिर्फ बूचड़खाने व टेनरियां ही दी हैं। यहां की बिजली तो वह सैफई ले गए। कहा कि उन्नाव से किए गए भेदभाव का खामियाजा उन्हें विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इससे पूर्व सांसद ने केंद्रीय मंत्री का पगड़ी व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक पंकज गुप्ता, चेयरमैन रामचंद्र गुप्ता, जिलाध्यध श्रीकांत कटियार, पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, अशोक कटियार, विजय द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें