कचहरी ओवर ब्रिज के सुस्त निर्माण कार्य को देखते हुए डीएम सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को इसका निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने नगर पालिका व सेतु निमग के अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
बता दें कि कचहरी स्थित रेल ओवर ब्रिज को आगामी अप्रैल माह में ोशुरू करने की मंशा से जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इसके बचे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पुल के नीचे बने नाले के कई स्थानों पर टूटे होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए इसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर सभी अधूरे काम को पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम के अलावा एसडीएम सदर जसजीत कौर, सिटी मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी, सीओ सिटी आरके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।