फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज करेंगे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

Sun, 20 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की धुलाई करते मजदूर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 लखनऊ-आगरा आगरा एक्सप्रेस-वे का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 21 नवंबर सोमवार को सुबह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। सामारोह में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, पंचायतीराज मंत्री कैलाश कुमार, मुख्य सचिव राहुल भटनागर, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन समेत करीब 500 वीवीआईपी और सेलेब्रिटी शिरकत करेंगे। उद्घाटन के बाद बांगरमऊ के खंभौली गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर एयर फोर्स के 11 सुपर सोनिक विमान (मेराज, सुखोई आदि) लैंडिंग, टेकऑफ का प्रर्दशन और करतब दिखाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को उद्घाटन समारोह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश और जिला स्तरीय अधिकारी डटे रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्था में लगाए गए सभी कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी और ड्यूटी का स्थान बताया गया। प्रशासन कार्यक्रम में 500 वीवीआईपी और करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए तैयारी में हैं।

वहीं खास लोगों के लिए बनाए गए पांडाल में 25 हजार कुर्सियां डाली गई हैं। यहां अस्थाई अस्पताल और कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से करीब दर्जन भर ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें