फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीवालों को एसबीआई से मिल रहा रुपया

Sun, 20 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
एसबीआई मुख्य शाखा के 12 नंबर काउंटर पर ढाई लाख की नकदी निकालने को आवेदन करते खाताधारक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिन परिवारों में शादी है, उन्हें स्टेट बैंक आफ इंडिया से ढाई लाख रुपया दिया जा रहा है। एसबीआई की मुख्य शाखा ने शुक्रवार को 20 लोगों को और शनिवार को 18 लोगों को रुपये दिए। इसके लिए सिर्फ शादी के कार्ड लेकर जाने की जरूरत है। दूसरी तरफ बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक व पंजाब नेशनल बैंक गाइड लाइन नहीं मिलने की बात कह कर ग्राहकों को लौटा रहे हैं। हालांकि  शनिवार से बैंक आफ बड़ौदा ने भी शादीवालोें को ढाई लाख रुपये की नगदी देने के आवेदन लेने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा ने शुक्रवार को शादी वाले परिवार के 20 लोगों को ढाई ढाई लाख रुपये का कैश दिया था। शनिवार को 18 लोगों को रुपये दिए गए।  मुख्य शाखा में सुबह से ही शादी समारोह वाले परिवार के अभिभावकों की लाइन लग गई। यह पैसा उन्हीं को दिया जा रहा है, जिनका शाखा में खाता है।  इसके  लिए बाकायदे शाखा में 12 नंबर का काउंटर बनाया गया है। आवेदन पत्रों को जांचने के बाद कर्मचारी टोकन जारी कर भुगतान को हरी झंडी देते हैं।

एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक दीपेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को 18 लोगों ने आवेदन किए जिनका भुगतान कर दिया गया। इस तरह दो दिनों में 38 लोगों को लाभ दिया गया है। लिखित कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन उच्चाधिकारियों की ओर से खाता धारक को कैश देने का निर्देश है। शाखा में जब तक कैश है, दे रहे हैं। कैश खत्म होने के बाद भी आवेदन ले लिया जाएगा। जैसे ही कैश मिलता है, संबंधित ग्राहक को बुलाकर भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

 

दूसरी तरफ शनिवार को बैंक आफ बड़ौदा ने भी आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं। शाखा प्रबंधक एके दास ने बताया कि 12 खाताधारकों ने ढाई लाख की नकदी के लिए आवेदन किए हैं। मगर करेंसी नहीं होने के चलते भुगतान नहीं हो सके।

कैसे लें आवेदन जब लिखित में नहीं कोई आदेश
सरकार ने भले ही शादी के लिए खाते से ढाई लाख की नकदी निकालने की छूट खाताधारक अभिभावक को देते हुए राहत का ऐलान किया हो लेकिन पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंक मैनेजरों ने आरबीआई से गाइड लाइन नहीं आने की बात कह कर लोगों को लौटा दिया है। एसबीआई में पैसा मिलने की बात को लेकर अन्य बैंकों में झड़प भी हुई। पीएनबी मुख्य शाखा प्रबंधक बीएन शुक्ल, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक पीएस भाटिया समेत सभी ने आरबीआई से शादीवालों को ढाई लाख की नगदी देने के लिखित में आदेश न आने की बात कही।
विज्ञापन



यह है आवेदन की प्रक्रिया
- शादी का कार्ड, दिखाने के साथ ही आवेदन फार्म भरना होगा
- वर-वधू या उनके माता पिता का बैंक में खाता होना जरूरी
- चेक या फिर बैंक विड्राल भरकर बैंक से सीधे नगदी ले सकेंगे।
- बैंक में कैश उपलब्ध न होने पर टोकन देकर कैश आते ही होगा भुगतान।
- कैश न होने की स्थिति में लौटने वाले ग्राहकों को बैंक अधिकारी फोन कर बुलाएंगे।
- आवेदन करने वाला बैंक प्रबंधक या समकक्ष अधिकारी से फोन पर नगदी आने की सूचना ले सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें