फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नौ दिन से लापता युवक का चाचा के खेत में लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-18- पवन (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बेहटामुजावर (उन्नाव)। तेरवा गांव में लापता युवक का शव नौ दिन बाद शुक्रवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर चाचा के मक्का के खेत में बने मचान की बल्ली में फंदे से लटका मिला। पैरों के घुटने जमीन से छू रहे हैं। शव कई दिन पुराना होने से सड़ गल गया था। परिजनों ने कपड़ों, मोबाइल और चप्पल से पहचान की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थाने के तेरवा गांव निवासी सोनेलाल यादव ने बताया कि बेटा पवन (23) 21 अगस्त को फसल की सिंचाई करने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक न लौटा तो वह खेत पर गए थे लेकिन वह नहीं मिला था। उसका मोबाइल स्विचऑफ था। 22 अगस्त को जानकारी हुई कि पवन को कोई व्यक्ति बाइक पर बैठाकर साथ लेकर गया है।
उन्होंने पुलिस को बताया था कि पड़ोसी गांव अरगूपुर की अनुसूचित जाति की लड़की से बेटे की फोन पर बात होती थी। आरोप लगाया कि लड़की के घर वालों ने बेटे का अपहरण किया है। उन्होंने लड़की, उसके पिता, मां और नाना के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटे का पता न चलने पर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 अगस्त को एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद भी पुलिस ने तलाश नहीं की। उन्हें और परिजनों को यह कहकर थाने से लौटाती रही कि पवन कहीं चला गया है, लौट आएगा।
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार की सुबह चचेरा भाई शशि कपूर, पवन के खेत के पास स्थित अपने खेत पहुंचा तो मक्का की रखवाली के लिए बनाए गए मचान की तरफ से दुर्गंध आई। वहां पहुंचा तो पवन का शव मचान से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या और थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रर्दशन किया। चचेरे भाई का कहना है कि वह खेत रोज जाते थे लेकिन शव नहीं दिखा। उसकी हत्या कहीं और कर शव लाकर यहां लटकाया गया है।
सूचना पर एएसपी प्रेमचंद्र मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। पिता का आरोप है कि पुलिस नामजद आरोपियों को थाने बुलाकर पूछताछ के बहाने कुछ देर रोकती और फिर छोड़ देती थी। एएसपी ने जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन परिजनों ने बहराइच जिले में सिपाही के पद पर तैनात हरदोई जिले के थाना सुरसा के गांव बहरईया निवासी चचेरे बहनोई धनंजय के आने तक शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने से इन्कार कर दिया।
दोपहर 2:30 बजे बहनोई धंजय पहुंचे। सीओ संतोष सिंह से आरोपियों की गिरफ्तारी, जांच किसी अन्य थाने से कराने और वीडियोग्राफी के बीच पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग रखी। सीओ ने मांगे मानीं। शाम 3:30 बजे शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत मां विद्या और अन्य परिजन बेहाल हैं।
एएसपी प्रेमचंद्र ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट पहले से दर्ज है। आरोपी दंपती को थाने में बैठाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

चार किलोमीटर पहुंचने में पुलिस को लग गए डेढ़ घंटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटामुजावर। तेरवा गांव निवासी पवन कुमार का शव खेत में मचान से लटका होने की जानकारी पुलिस को सुबह सात बजे दी गई थी। थाने से करीब चार किलोमीटर दूर पुलिस डेढ़ घंटे बाद 8:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और एसपी दीपक भूकर को बुलाने पर अड़ गए। बाद में एएसपी प्रेमचंद्र के पहुंचने के बाद वह शांत हुए। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने भी जांच की। खोजी कुत्ता शव के 100 मीटर के दायरे में टहलकर लौट आया। फॉरेंसिक टीम ने शव के पास से एंड्राइड फोन, तीन मीटर दूर लोअर, उसी की जेब से चार्जर की लीड, पांच मीटर दूरी पर पड़ी सैंडल बरामद की है। दूसरी सैंडल वहां नहीं मिली। मृतक के पैर घुटने से जमीन पर थे। पतली रस्सी से साधारण फंदा लगा था। शर्ट के सभी बटन बंद थे।

पवन को ही पॉक्सो की धारा में फंसाने की प्रयास में थी पुलिस
पिता का आरोप है जिस लड़की से पवन बात करता था, वह नाबालिग है। पुलिस बेटे को ही पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में फंसाने की सजिश रच रही थी। बताया कि दो दिन पहले खेत और आसपास उसे खोजा गया लेकिन नहीं मिला। आरोपी को रात में छोड़ने पर शुक्रवार की सुबह शव मिल गया। आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे और परिवार पर पाॅक्सो और गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के प्रयास में थी। बताया कि युवक का किशोरी के घर आना-जाना था। आशंका जताई कि किशोरी के परिजनों ने पवन की हत्या कर शव यहां रस्सी से टांग दिया।

ये रहा घटनाक्रम
-21 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे पवन घर से सिचाई करने गया, फिर नहीं लौटा।
-22 अगस्त को पिता ने पड़ोसी गांव की किशोरी, उसके माता-पिता और नाना पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
- पिता ने 25 अगस्त को एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटे की हत्या की आशंका जताई।
- 29 अगस्त की सुबह चाचा के खेत में मचान से शव लटका होने की जानकारी मिली।

फोटो-18- पवन (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो-18- पवन (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें