फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भांजे की शादी में गए युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। भांजे की बरात में शामिल होने गए मामा का शव गांव के बाहर पैंट के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह बरात में किसी बात से नाराज होकर आया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सकहन सराय गांव निवासी राजेंद्र उर्फ दयाराम (40) मंगलवार को फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के गांव किशनपुरवा टड़वा निवासी रिश्तेदार प्रेमचंद्र के बेटे सर्वेश की बरात में शामिल होने सपरिवार आया था। मंगलवार शाम वह विजयखेड़ा बरात भी गया था। रात तक सब सही रहा। बुधवार सुबह घरवालों से कहासुनी के बाद वह बिना बताए वहां से रिश्तेदार के गांव किशनपुर टड़वा आया। दोपहर बाद उसका शव छूटी गांव जाने वाले रास्ते में खड़े पेड़ में फंदे से लटका मिला। शव मिलने से परिजन बदहवाश हो गए। पिता नारायण ने बताया कि बेटा राजगीर मिस्त्री था। पति की मौत से पत्नी दयावती, बेटी रोशनी, सिमरन, रोली और बेटा आर्यन है।
एसओ एसएन मिश्रा ने बताया कि पिता या अन्य परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

युवक पर मारपीट और एससी/एसटी की रिपोर्ट



चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के पवई निवासी शिवधार ने बताया कि 20 अप्रैल को वह रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौटते समय पड़ोसी शीलू की रास्ते में बाइक खड़ी होने से हटाने काे कहा तो वह विवाद करने लगा। उसका गुस्सा इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में शिवाधार को चोटें आईं। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें