फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक का घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Thu, 17 Jul 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। मांधाताखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर ढाई बजे युवक का शव घर के पास पेड़ में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसने दो शादियां की थी, इसलिए वह परेशान रहता था।
विज्ञापन


दही थानाक्षेत्र के मांधाता खेड़ा निवासी अनिल (35) शटरिंग का काम करता था। वह मां सावित्री के साथ रहता था। पत्नी अंजू से अप्रैल महीने में मारपीट के बाद वह शुक्लागंज में अपनी बहन के घर के पास में किराए का कमरा लेकर बेटी प्रीता और प्रज्ञा के साथ रह रही थी। मां सवित्री के मुताबिक बेटे की दूसरी पत्नी रीना थी, उसका भी एक बेटा अजय था, जब उसे पहली शादी का पता चला तो उसने बेटे को छोड़ दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक ने चार शादियां की, लेकिन कोई उसके साथ नहीं रही। पति की मौत की सूचना पर पत्नी अंजू बेटियों के साथ देर शाम गांव पहुंची थी। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि अभी तक की जांच में पारिवारिक कलह ही सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें